11 Jun 2012

Who am I to you?


Who am I to you?
A friend or just a acquaintance.
A hope or just a moment of decadence?

What am I to you?
A beacon or the fire to extinguish?
A necessity or an illusion to relinquish?

Hours with you,
I am yet to deduce,
Am I a muse or a habit to amuse?

31 May 2012

ख़ुशी


लाखों चेहरों के बीच भी अजनबी हूँ मैं 
कभी आईने में अपनी छवि को देख सोचती हूँ 
काश आईने की छवि भी हमारे आने पर मुस्कुराती 
शायद एक वजह तो मिलती घर लौट आने को 

हज़ारों की भीड़ में चलती हूँ तन्हा मैं 
कभी रास्ते में पड़ती परछाई को देखती हूँ  
काश परछाइयों की भाषा मैं समझ पाती  
शायद एक साथी तो मिलता साथ निभाने को 

मैं समझती रही शायद परछाई और छवि खुशियों की आगाज़ है 
पर  भूल गई कि दोनों ही तो खुद मेरी खुशियों के मोहताज हैं 

25 May 2012

आज फिर

आज फिर जीवन की सरगोशियों में खो जाने को जी चाहता है

डरे हुए, थके हुए क़दमों से ही सही 
फिर मंजिल की ओर बढ जाने को जी चाहता है 
आज फिर जीवन की सरगोशियों में खो जाने को जी चाहता है

कहीं कोई मायूसियों का झोंका चीन न ले ये पल 
इन आरज़ुओं को फिर अपनाने को जी चाहता है 
आज फिर जीवन की सरगोशियों में खो जाने को जी चाहता है

हज़ार धोखों के घावों से ढका है ये दिल तो क्या 
फिर भी तुझ पर ऐतबार लुटाने को जी चाहता है 
आज फिर जीवन की सरगोशियों में खो जाने को जी चाहता है

13 May 2012

Memories


Memories
Memories,
dance past the mist of  my mind,
slowly, luring me away from the mankind.

Next to my dreams,
they feel, they love, they taunt.
Breathing like a parasite, they haunt.

Memories,
those wretched memories,
bleeding me, feeding me, those very memories.

ना जाने कितने दिनों से


ना जाने कितने दिनों से


हज़ारों रंग उमड़ते हैं दिल में, इक नई तस्वीर बनाने को,
ना जाने कितने दिनों से ज़िन्दगी की किताब के पन्ने टटोले नहीं हैं
लाखों शब्द उमड़ते हैं मन में, फिर इक नया गीत बनाने को
ना जाने कितने दिनों से अनकहे नए तराने बोले नहीं हैं
हज़ारों तूफ़ान उमड़ते हैं मन में, उन हारी हुई ख्वाइशों को उड़ाने को
ना जाने कितने दिनों से नए आसमां के रास्ते खोले नहीं हैं